Jalaun News:1.10 करोड़ से बनेगा चार किलोमीटर लंबा आटा-अकोढ़ी मार्ग – The Four-kilometer-long Aata-akodhi Road Will Be Built At A Cost Of Rs 1.10 Crore

आटा। दो से तीन साल से बदहाल पड़े आटा-अकोढ़ी मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से आटा बिजली घर से अकोढ़ी गांव के बाहर तक करीब चार किलोमीटर सड़क 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा अकोढ़ी गांव की आबादी वाले हिस्से में करीब 300 मीटर सीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे आसपास के 12 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।…




Source