{“_id”:”6aff3d4df9e662c1d40b7576″,”slug”:”kanpur-deputy-cm-says-teachers-should-impart-education-to-children-in-the-same-way-chanakya-did-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: डिप्टी सीएम बोले- एआई संस्कार नहीं दे सकता, शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जैसी चाणक्य ने दी थी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानव सोच का स्थान एआई नहीं ले सकता है। एआई परिभाषा बता सकता है लेकिन संस्कार नहीं दे सकता। स्मार्ट होते एआई टूल्स पीएम, सीएम की तो फोटो बना देंगे लेकिन घुरऊ प्रसाद जैसे आम आदमी की फोटो नहीं बना पाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर जो कबाड़ हम डालते हैं, उसी से टूल्स फोटो बना देता है। यह बात गुरुवार को उप मुख्यमंत्री पाठक ने सीएसजेएमयू में आयोजित अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह में कही।
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित डिप्टी सीएम ने शिक्षकों के सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया की तारीफ की। इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में शिक्षक अपना दायित्व निभाएं। विद्यार्थी स्मार्ट बनें, इसका अर्थ है कि उन्हें सब कुछ आना चाहिए। कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यह भारत में ही संभव है। मां-बाप और गुरु ही ऐसे होते हैं जो पुत्र और शिष्य के आगे बढ़ने पर खुश होते हैं।

