नर्वल तहसील में डिफेंस कॉरिडोर औद्योगिक परियोजना के लिए जमीन का बैनामा करा चुके 60 किसान भुगतान के लिए 15 दिन से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। रजिस्ट्री हो गई, जमीन चली गई, लेकिन खाते में एक रुपया नहीं आया। मामला हाथीपुर, महाराजपुर और फुफुवार सुईथोक गांवों का है। यहां डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण चल रहा है।

डिफेंस कॉरिडोर औद्योगिक परियोजना विस्तार के लिए बीती 18 सितंबर को फुफुवार के पांच किसानों से जमीन के बैनामे (रजिस्ट्री) कराने की शुरुआत हुई थी, अब तक 60 किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। किसान विनय प्रताप सिंह, दीपिका, महेंद्र, युवराज, विराट आदि ने बताया कि तहसील से लेकर एडीएम भू-अध्याप्ति कार्यालय तक दौड़ लगा चुके हैं। गुरुवार को भी ट्रेजरी में भी पता किया, लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। रोज ब्याज का नुकसान हो रहा है क्योंकि खाते में धन पहुंचने से ब्याज तो मिलेगा ही, उसका सदुपयोग भी होगा। वहीं एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि तहसील स्तर से भुगतान की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।


जिन किसानों से डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन का बैनामा कराया गया है। शासन ने उन्हें मुआवजा देने के लिए अब कोषागार में 25 करोड़ रुपये भेजे हैं। तीन या पांच अक्तूबर से संबंधित किसानों के खातों में यह धन भेजा जाएगा। – आनंद मोहन उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), कानपुर नगर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *