रानीपुर। ग्राम देवरी सिंहपुरा में सुखनई नदी में डूबने से तिवारी परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने तहसील अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शासन की ओर से दी जा रही आर्थिक सहायता के प्रपत्र सौंपे। राहत राशि पीड़ित परिवार की महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

मंगलवार को अनूप कुमार, उनके पुत्र अर्पित, श्रेयांश व अभिनय तथा भांजे पुष्कर की मौत हुई थी। मंडलायुक्त ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने किसान आपदा निधि से भी अतिरिक्त सहायता का आश्वासन दिया। बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंडलायुक्त ने आमजनों से नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज भारती, तहसीलदार ललित कुमार, लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार सहित गुलाबचंद तिवारी, अवधेश श्रोतीय, मुकेश राय ग्रामीण मौजूद रहे।

0000

पूर्व सांसद ने संवेदना जताई

रानीपुर। बृहस्पतिवार को सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने देवरी सिंहपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से भेंट कर संवेदनाएं जताईं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, बृजेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान टिकरी, हाजी महमूद, हरनारायण सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं, ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद मथनिया, राजकुमार मेंबर, रमेश चंद्र उमरिया, रजनीश, हरचरन, सचिन मथनिया, हरिओम, विश्वनाथ आदि ने भी शोक जताया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें