
रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ae0499145686f968c0b1359″,”slug”:”kanpur-public-trust-in-police-stations-is-waning-only-46-complaints-were-filed-across-52-police-stations-2026-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: थानों से टूट रहा लोगों का भरोसा, 52 थानों में आईं सिर्फ 46 शिकायतें, सीपी दफ्तर पहुंच रहे हैं फरियादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
– फोटो : amar ujala
कानपुर में जनता का थाना पुलिस से भरोसा उठ गया है। बार-बार और कई बार चक्कर लगाने के बाद भी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि पीड़ितों ने थाने-चौकी जाना ही छोड़ दिया है। वे अब सीधे पुलिस कमिश्नर या जोन के डीसीपी के पास जाना सही समझते हैं। बीते शनिवार को जिले के 52 थानाें में हुए थाना दिवस में आईं महज 46 शिकायतें इसकी बानगी हैं।
इनमें भी आधी शिकायतों का भी निपटारा नहीं किया जा सका। थानों में दिन भर थानेदार चाय-नाश्ता और दरोगाओं से बैठकर बतियाते रहे लेकिन किसी भी थाने में फरियादियों की कोई भीड़ नहीं दिखी। कुछ थानों में तो थाना दिवस का बैनर लगना भी बंद हो गया है। जो शिकायतें आ भी रही हैं, उनमें अधिकांश जमीन संबंधी होती हैं।