{“_id”:”6af8a0fb32143f0eeb0bc144″,”slug”:”kanpur-two-people-including-a-vegetable-trader-killed-in-two-separate-road-accidents-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: दो सड़क हादसों में सब्जी व्यापारी समेत दो की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
चकेरी और सचेंडी में हुए दो सड़क हादसों में सब्जी व्यापारी मो. असलम (49) और टिफिन पार्सल का काम करने वाले अजय कुमार गौतम (55) की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सचेंडी के भाऊपुर धरमंगतपुर निवासी असलम सब्जी का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी नाजमा और तीन बेटियां हैं। परिजन के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। भाऊपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से उनकी मौत हो गई। उधर, चकेरी के राजीवनगर निवासी अजय कुमार गौतम घर पर ही टिफिन पार्सल का काम करते थे। परिवार में पत्नी काजल और बेटा आदित्य व बेटी स्तुति हैं। छोटे भाई विपिन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम ऑर्डर मिलने पर अजय पोखरपुर के पास टिफिन पहुंचाने निकले थे।
रास्ते में नशे में धुत तेज रफ्तार पल्सर सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। घायल अजय को अस्पताल भेजा गया जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा और चकेरी इंंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

