फतेहपुर। मलवां कस्बे के कोटिया रोड स्थित लटियारे बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित द्वितीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान मलवां की टीम ने दिल्ली को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता दिल्ली की टीम को 7100 रुपये नकद, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में कौशाम्बी, एनसीएफ, फतेहपुर, डीपीएस फतेहपुर, मलवां, कानपुर, ब्लैक पैंथर मौहार, चौक स्टेडियम लखनऊ, बिंदकी ब्लॉक, स्काई हॉस्पिटल सौंरा और दिल्ली की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल दिल्ली और लखनऊ के बीच खेला गया।

इसमें दिल्ली ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मलवां ने कौशाम्बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में मलवां और दिल्ली के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें मेजबान टीम ने बाजी मार ली।

प्रतियोगिता के संरक्षक वीरू सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ियों का हुनर निखरता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, रमनजीत सिंह, विनोद साहू, संजीव सिंह, बाबू कुशवाहा, शीलू परिहार, अशोक भदौरिया, सनी तिवारी, राकेश सिंह, अरविंद, ब्रजकिशोर और विशाल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-33-फतेहपुर:- मलवां कस्बे के लटियारे बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प

फोटो-33-फतेहपुर:- मलवां कस्बे के लटियारे बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प



Source link