Kanpur Municipal Corporation payments to contractors halted registration of new firms banned

कानपुर नगर निगम
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर जांच तेज हो गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगा दी है। नई फर्मों की पंजीकरण प्रक्रिया पर भी पाबंदी लगाई है। सोमवार सुबह सात बजे से ही अभियंत्रण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। नगर आयुक्त के आदेश पर पिछले तीन साल में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा जांच रहे हैं।



रविवार को नगर निगम अधिकारियों ने हॉट मिक्स प्लांट से जुड़े बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी भी की। कई ठिकाने बंद मिले तो कई प्लांट खराब मिले। अब ऐसे सभी ठेकेदारों की कुंडली खंगाली जा रही है। 15वें वित्त के आवंटित बजट में बंदरबांट, अवैध वसूली, टेंडर प्रक्रिया में धांधली और हॉट मिक्स प्लांट के बिना सिंडीकेट बना कार्य करने के मामले में सोमवार को भी नगर निगम में हलचल रही।



Source link

अभी अभी की खबरें