Kanpur: Rs 2.5 lakh swindled with promise of double returns on investment

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

कल्याणपुर के आर्यनगर भट्ठा निवासी राम लखन ने पुलिस को बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले शिव कुमार, पूजा कुशवाहा, उनके रिश्तेदार सस्ते दाम पर प्लॉट उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। साथ ही निवेश पर दोगुना रिटर्न की योजना भी संचालित करते है। मुलाकात के दौरान आरोपियों ने प्लॉट खरीदने को कहा। बाद में पांच साल के लिए रकम निवेश करने पर दोगुना रिटर्न का आश्वासन दिया।




राम लखन ने बुआ के डेढ़ लाख और अपने एक लाख रुपये पांच साल के लिए निवेश कर दिए। अवधि पूरी होने पर मई 2026 में रकम वापस मांगी तो कोई जवाब नहीं मिला। पता चला कि आरोपी अपना कार्यालय और मकान बेचकर लापता हो गए। खोजबीन पर दो जून को शिव कुमार कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, लाली कुशवाहा और शिवम कुशवाहा से मुलाकात हुई लेकिन आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।



Source link