{“_id”:”6af60261b75ffe9db20d09ec”,”slug”:”kanpur-yuvraj-singh-becomes-a-flying-officer-in-his-first-attempt-secures-228th-rank-in-nda-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: पहले प्रयास में फ्लाइंग ऑफिसर बने युवराज सिंह, एनडीए में मिली 228वीं रैंक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवराज अपने परिवार के साथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के युवराज सिंह अब फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। पहले ही प्रयास में उनका चयन एनडीए में हो गया है। युवराज को 228वीं रैंक मिली है। चार साल की ट्रेनिंग के दौरान उनको बीटेक कराकर नई तकनीक की जानकारियां भी दी जाएंगी। आधुनिक दौर में बदल रही युद्ध की परिस्थितियों से भी अवगत कराया जाएगा।
मूल रूप से घाटमपुर तहसील के ग्राम कोहरा निवासी युवराज शहर में आवास विकास में रहते हैं। उनके बाबा एसबी सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त, पिता धीरेंद्र सिंह परमार भी सेना में थे। मां साधना सिंह गृहिणी और भाई रुद्र प्रताप सिंह इंजीनियरिंग कर रहे हैं। युवराज कहते हैं कि बचपन से ही घर में बाबा और पिता को देखकर प्रभावित होता था। फिर आर्मी पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल में भी डिफेंस का माहौल था, तब से ही तय कर लिया था कि 12वीं के बाद सेना में ही जाऊंगा। अब सपना पूरा हुआ है। युवराज कहते हैं कि अब युद्ध का माहौल बदल गया है। इस कारण से वायु और जल सेना में चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के साथ बीटेक की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें एआई, साइबर अन्य आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

