जूही में बाइक सवार तीन युवकों को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोप लगा उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं मुख्य आरोपी को तत्काल पकड़ने की मांग करते हुए जूही थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बाबूपुरवा एसीपी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया।


कार्यकर्ताओं के अनुसार, नौबस्ता के मछरिया से मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बाइक से दो लोग बोरे में कुछ ले जा रहे थे। संदेह होने पर जूही थाना क्षेत्र के पास रोका। बोर में प्रतिबंधित मांस मिला। इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुड़ गई। साथ ही गैंग के सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि, तहरीर प्राप्त हुई है। युवकों को हिरासत में लिया गया है। मांस किस चीज का है इसके लिए जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *