Altercation between landlord and tenant over demolition of house



मोंठ। कस्बे में मंगलवार को एक जर्जर मकान गिराने को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। किराएदार ज्ञानचंद पंजवानी ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया गया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। मकान मालिक जेसीबी मशीन से उसे गिराने का काम करा रहा था। इसी दौरान मकान में रह रहे किराएदार ने इसका विरोध किया। कस्बा इंचार्ज रजनीकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *