Kanpur: Allegations of assault and robbery of 10,000 rupees from a fruit vendor

महाराजपुर थाना
– फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में सोमवार रात करीब नौ बजे एक फल का ठेला लगाने वाले को पीटकर नौ हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सरसौल निवासी अंकित कुमार ने तहरीर में बताया कि वह फल का ठेला लगाता है। 16 नवंबर की रात ठेला लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक सफेद बोलेरो और एक सफेद सफारी गाड़ी खड़ी थी जिससे रास्ता बंद था। जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गाड़ियों में सवार लोगों ने गालीगलौज करते हुए पीटा। जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया था। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



 



Source link