न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Sat, 03 Oct 2026 10:18 PM IST


Kanpur: Couple beaten with sticks by elder brother-in-law and his wife over dishwashing water

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
– फोटो : अमर उजाला



नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में बर्तन धोने के पानी को लेकर जेठ-जेठानी ने दंपती को पीट दिया। घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रमनविहार निवासी किशन गुप्ता अपनी पत्नी भावना के साथ रहते हैं। उसी मकान में जेठ विपिन और उसकी पत्नी सपना भी रहती हैं।


भावना के मुताबिक बुधवार रात घरेलू कलह के बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना ने किशन को डंडे से पीटा। भावना पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। मकान खाली करने का दबाव बनाया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *