बीएसएफ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक के पिता से 5.56 लाख रुपये ठगने के मामले में वांछित आरोपी धर्मेंद्र सिंह चंदेल उर्फ भूरा उर्फ निरंजन सिंह को बिधनू पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जामू से धौरी जाने वाले मार्ग पर पकड़ा। उसके खिलाफ बिधनू थाने में 19 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।




भीसी जरिगांव निवासी संजय कुशवाहा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि उनके बेटे की पनकी में कोचिंग के दौरान अमित नाम के युवक से मुलाकात हुई। अमित ने बीएसएफ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर धर्मेंद्र सिंह चंदेल और बऊवा सिंह से मिलवाया। संजय ने खेत बेचकर पांच लाख रुपये नकद और 56 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर किए। इसके बाद न तो बेटे की नौकरी लगी और रुपये लौटाए गए। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें