लखनऊ। प्रदेश विद्यालयीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा। बालक वर्ग में मेरठ मंडल विजेता और सहारनपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल ने पहला और वाराणसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के हैदर, तेज प्रताप, अनुराग, अथर्व, नवनीत और देवेंद्र ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।

मो. जैद, अंश कुरील और अमिश उल्लाह खान ने कांस्य पदक अपने नाम किए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को बालक अंडर-14 के 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में हैदर अल्ला कुरैशी, 30-32 किलोग्राम में तेज प्रताप सिंह, 40-42 किलोग्राम में अनुराग वर्मा और 48-50 किलोग्राम में अथर्व राय ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-19 के 52-56 किलोग्राम भार वर्ग में नवनीत सिंह और 69-75 किग्रा में देवेंद्र सिंह यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लखनऊ के मो. जैद ने अंडर-14 के 32-34 किलोग्राम, अंश कुरील ने 44-46 किग्रा और अमिश उल्लाह खान ने अंडर-19 के 60-64 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी समेत अन्य मंडलों के भी खिलाड़ियों ने पदक जीते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *