फोटो-16-कोंच में परीक्षा की निगरानी करते शिक्षक। स्रोत-विद्यालय

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 64 फीसदी ने दी परीक्षा, 642 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी में आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 1795 परीक्षार्थियों में से 1153 ने प्रतिभाग किया, जबकि 642 अनुपस्थित रहे। इस तरह करीब 64.23 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

बुंदेलखंड इंटर कॉलेज माधौगढ़ में पंजीकृत 480 में से 331 ने परीक्षा दी और 149 अनुपस्थित रहे। एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच में 480 में से 320 उपस्थित और 160 अनुपस्थित रहे। बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में 432 में से 240 ने परीक्षा दी, जबकि 192 नहीं पहुंचे। जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई में 288 में से 182 उपस्थित और 106 अनुपस्थित रहे। वहीं, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई में पंजीकृत 115 में से 80 ने परीक्षा दी और 35 अनुपस्थित रहे।

कोंच के एसआरपी इंटर कॉलेज में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल, परीक्षा प्रभारी मानवेंद्र सिंह, कमलेश निरंजन, मैथिली निरंजन, जितेंद्र वर्मा और विजय वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। सचल दल में मंजू अग्रवाल और संगीता शामिल रहीं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य जितेंद्र राजपूत ने बताया कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह रहा। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



Source link