कोयलानगर एलीवेटेड हाईवे से गुजर रही मूंगफली लदी डीसीएम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख चालक-परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। डीसीएम जयपुर से मूंगफली लादकर मिर्जापुर जा रही थी।



आगरा के खेड़ा राठौर पूरारामला निवासी चालक मुनेश बाबू के मुताबिक, मंगलवार रात वह डीसीएम में बीकानेर से मूंगफली लादकर परिचालक राम बहादुर के साथ मिर्जापुर जाने के लिए निकले थे। बुधवार रात कोयला नगर एलिवेटेड हाईवे पर बोनट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग मूंगफली के बोरों तक पहुंचने के बाद तेजी से भड़की। इसपर चालक और परिचालक ने हल्ला मचाते हुए किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं डीसीएम में आग लगने से भौंती-रूमा हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *