मेधावी छात्र-छात्राओं की असाधारण उपलब्धियों और उनकी कड़ी मेहनत को एक बड़ा और ऐतिहासिक मंच देने के लिए शुक्रवार 5 जून, को अमर उजाला के ‘भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कानपुर और आसपास के जिलों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा विश्वविद्यालय परिसर देश के भावी कर्णधारों के उत्साह, तालियों की गड़गड़ाहट और गर्व के आंसुओं से सराबोर नजर आया।





Over 1,000 Meritorious Students Honoured at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Event in Kanpur

मेधावियों का महाकुंभ
– फोटो : amar ujala


प्रतिभा का सम्मान मनोबल बढ़ाता है: कुलपति प्रो. विनय पाठक

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा, “प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लेकिन जब उसे इस तरह के सार्वजनिक और प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया जाता है, तो छात्रों का आगे बढ़ने का मनोबल और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है।” वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी अमर उजाला की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ‘भविष्य ज्योति’ जैसे कार्यक्रम बच्चों को जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा देते हैं, जिससे उनका हौसला और बुलंद होता है।


Over 1,000 Meritorious Students Honoured at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Event in Kanpur

मेधावियों का महाकुंभ
– फोटो : amar ujala


अमर उजाला की पहल से युवाओं को मिली नई उड़ान: आईएएस संदीप कुमार

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद वरिष्ठ आईएएस संदीप कुमार ने भी मेधावियों से सीधा संवाद किया और सफलता के मूलमंत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को समय पर पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज के लिए बेहद जरूरी है। अमर उजाला ने इन बच्चों को सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं दिया, बल्कि उनके सपनों को एक नई उड़ान और भविष्य के लिए एक नई ऊर्जा दी है। समारोह में उपस्थित सभी मेधावियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


Over 1,000 Meritorious Students Honoured at Amar Ujala Bhavishya Jyoti Event in Kanpur

मेधावियों का महाकुंभ
– फोटो : amar ujala


मेधावियों ने कहा- सार्वजनिक मंच पर मिली पहचान से बढ़ा हमारा आत्मविश्वास

सम्मान पाकर गदगद हुए छात्र-छात्राओं और उनके साथ आए अभिभावकों ने अमर उजाला का आभार जताया। बच्चों ने कहा कि जब उनकी दिन-रात की मेहनत और लगन को इतने बड़े मंच पर पहचान मिलती है, तो भविष्य में कुछ और बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है। छात्रों का कहना था कि ‘भविष्य ज्योति’ जैसे कार्यक्रम केवल एक दिन के सम्मान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने लक्ष्यों के लिए पूरी तरह समर्पित रहने का एक बड़ा संदेश देते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में केवल उत्साह, प्रेरणा और कामयाबी का ही जश्न दिखाई दिया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें