मानसून सक्रिय बना हुआ है। इससे रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि महानगर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
मानसून की सक्रियता के कारण मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन उमस बनी रह सकती है। शनिवार को बीच-बीच धूप निकलने के साथ बादल छाए रहे। दोपहर के बाद हल्की बारिश हुई।
