{“_id”:”6aea26df2e6c0e513a0ceff1″,”slug”:”mayor-says-in-viral-video-i-will-apprise-state-president-and-the-organizational-secretary-of-entire-situation-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: वायरल वीडियो में बोलीं महापौर- प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को बताऊंगी पूरी स्थिति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महापौर प्रमिला पांडेय
– फोटो : अमर उजाला
बागी भाजपा पार्षद पवन गुप्ता के नस काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कह रही हैं कि 11 महीने बहुत सह लिया है। अब इंतिहा हो गई है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को पूरी स्थिति बताऊंगी। मैंने किसी का काम नहीं रोका। मेरी भी इज्जत है। 11 महीने हो गए हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मैं सोच रही थी, सब ठीक हो जाएगा। जो भी जिम्मेदार हो उससे पूछ लें। काम कराने की मेरी जिम्मेदारी है। मेरे ऊपर आरोप लगे हैं तो इसका इलाज मैं अपने संगठन को जानकारी देने के बाद जरूर करूंगी। चार अक्तूबर के बाद प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री से मिलकर पूरी स्थिति को बताऊंगी जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाए। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

