Kanpur: Female councillor subjected to misbehavior for opposing alcohol consumption

गोविंदनगर थाना
– फोटो : अमर उजाला

गोविंदनगर में बीजेपी की महिला पार्षद के घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर नशे में धुत ऑटो चालक व उसके साथी भड़क गए। आरोप है कि गालीगलौज करने के बाद पार्षद से छेड़खानी की। ऑटो में खींचने का प्रयास किया। आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। मामले में एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में मकान खाली कराने को लेकर विवाद है।




गोविंदनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड की पार्षद के मुताबिक पड़ोसी ऑटो चालक विनोद कुमार 19 अक्तूबर की रात 10 बजे विनोद अपने तीन साथियों के साथ घर के सामने ऑटो खड़ा कर शराब पी रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और छेड़खानी की। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ऑटो चालक पार्षद के पड़ोस स्थित जर्जर मकान में किराये पर रहता है। मकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।



Source link