{“_id”:”6ae627ff309d2973e60e41bf”,”slug”:”lucknow-labourer-murdered-by-having-his-head-crushed-blood-stained-body-found-in-an-orchard-wife-claims-thr-2026-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: सिर कूंचकर श्रमिक की हत्या, बाग में मिला लहूलुहान शव; पत्नी बोली- तीन लोगों ने मिलकर मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतीकात्मक फोटो
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लखनऊ में घर से शाम चार बजे निकले बीघापुर निवासी श्रमिक बलउ रावत उर्फ नन्हके (58) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उनका शव गोपरामऊ स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक बाग में पड़ा मिला। पत्नी मीना ने तीन लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
मीना के मुताबिक, शनिवार को वह गोपरामऊ गांव के एक बाग में बकरियां चरा रही थीं। उनके पति भी उसी बाग में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। शाम करीब चार बजे वह बकरियां लेकर घर चली गईं। शाम सात बजे तक पति घर नहीं पहुंचे तो वह उन्हें तलाशते हुए उसी बाग में पहुंचें।
टॉर्च की रोशनी में तलाशने पर पति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनका सिर कुचला हुआ था और आसपास खून बिखरा था। हत्या की सूचना पर माल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। नन्हके के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटे अमित, विजय, रंजीत, सूरज और सुमित तथा विवाहित बेटी माधुरी हैं।

