{“_id”:”6ae6395f34ebb6f309044146″,”slug”:”sdm-expresses-displeasure-over-expired-cylinders-found-at-fireworks-shops-orai-news-c-224-1-ori1005-151918-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आतिशबाजी की दुकानों पर मिले एक्सपायरी सिलिंडर, एसडीएम ने जताई नाराजगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। आतिशबाजी की दुकान पर बीड़ी-सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई। शनिवार को एसडीएम अनीता देवी और तहसीलदार मनोज कुमार ने फायर सर्विस टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी आठ दुकानों के लाइसेंस और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। एसडीएम ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इससे ग्राहक आतिशबाजी से सुरक्षित दूरी पर रहेंगे। निरीक्षण में एक दुकान पर एक-दो एक्सपायरी अग्निशमन सिलिंडर मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटवाया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सिलिंडर काम करने की स्थिति में होने चाहिए। एसडीएम ने फायर सर्विस कर्मचारियों को भी मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

