Fire broke out in bundles of crop stalks; villagers extinguished it.

करब के गट्ठरों में लगी आग, ग्रामीणों ने समरसेबल से पानी डालकर बुझाई

पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुकथरी निवासी पप्पू ओझा की करब में शनिवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। नीम के पेड़ के सहारे रखे करब के गट्ठरों से आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया। आग लगने से करब के गट्ठर जल गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के घरों और अन्य सामान तक नहीं पहुंच सकी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।




Source link

अभी अभी की खबरें