काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार उर्फ सोनू की सरेशाम हत्या का मामला सीएम तक पहुंच गया है। सोमवार को कारोबारी की पत्नी शिवानी मुख्यमंत्री दरबार पहुंचीं और सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

शिवानी के मुताबिक पांच सितंबर की रात करीब 11:15 बजे ओम चौराहे पर पेशाब करने को लेकर अमित की हिस्ट्रीशीटर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि तीन अन्य लोगों ने हिस्ट्रीशीटर का साथ देते हुए उन्हें घसीटकर पीटा। ईंट पत्थरों से सिर कूंचकर उनकी हत्या कर दी। आरोप लगाया कि घटना की शुरुआत से ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत पूरी जानकारी थी इसके बावजूद अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए।

मुख्यमंत्री को सौंपी संजय सिंह चौहान की हिस्ट्रीशीट में वर्ष 2007 से 2023 तक के कई मुकदमों का उल्लेख है। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं के 58 मामले शामिल हैं। वहीं, हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता के खिलाफ भी वर्ष 2015 से 2018 के बीच वसूली, मारपीट, धमकी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमों का हवाला दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *