टीवी एक्टर एवं हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने रविवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में देव यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत जेके मंदिर से की गई। इसके बाद चंद्रिका देवी मंदिर, बनखंडेश्वर मंदिर समेत यात्रा रूट के अन्य मंदिरों में वह गए। उन्होंने राजनीति की मन्नत मानी। उनके साथ नगर सांसद रमेश अवस्थी भी मौजूद रहे।




इस वजह से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई कि अन्नू अवस्थी विधायकी की मनोकामना के लिए भाजपा का दामन पकड़ रहे हैं। अन्नू ने कहा कि वह अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उनका जन्म हुआ है। वह सीसामऊ के लोगों का प्यार पाएंगे। सीसामऊ से चुनावी दावेदारी को लेकर इशारा भी किया। देव यात्रा में टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री दीप्ति जोशी, महामंडलेश्वर मनोजानंद, गुड़िया अवस्थी, पूजा दुबे आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *