Abbas, operator of Harris Gun House, arrested; had sold weapons to a smuggler for ₹1.95 lakh.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के मामले में मेस्टन रोड स्थित हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास को जौनपुर की सुजानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह के माध्यम से अंतरराज्यीय असलहा तस्कर शुभम सिंह उर्फ शिवा को 12 बोर की दो बंदूकें और 200 कारतूस 1.95 लाख रुपये में बेचे थे। कानपुर पुलिस को शुभम और अब्बास के बीच 21 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों के बैंक खातों की जांच कर रही है।


जौनपुर के सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले में शनिवार को मुख्य सरगना सरपतहा थाना क्षेत्र के जुड़ापुर निवासी शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दिग्विजय सिंह भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की दो बंदूकें, 200 कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, एक प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल और एक .45 बोर ग्लॉक पिस्टल बरामद की थी। इसके अलावा असलहा तस्करी के क्रय-विक्रय से प्राप्त 7.58 लाख रुपये और 11 मोबाइल भी बरामद किए हैं।

चार राज्यों तक फैला था तस्करों का नेटवर्क

तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि उनका नेटवर्क मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों तक फैला है। मुख्य सरगना शुभम सिंह का कनेक्शन मेरठ निवासी अनिल बालियान, देहरादून के रॉयल आर्म्स के संचालक परीक्षित नेगी, कानपुर के हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास और बिहार के छपरा निवासी रंजित शर्मा से है। अब्बास ने शिवा को 12 बोर की दो बंदूकें 80-80 हजार में और 200 कारतूस 35 हजार रुपये में बेचे थे। इस काम में शिवा और अब्बास की मदद शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह ने की थी। अनिल बालियान और परीक्षित नेगी की तलाश की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें