कालपी। बनखंडी देवी रोड से गुजर रहे बाइक सवार ने मंगलवार शाम सड़क किनारे युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को सीएचसी पहुंचाया।

युवक ने अपना नाम शनि पुत्र कल्याण निवासी बबीना, झांसी बताया। उसने आरोप लगाया कि बोलेरो सवार लोगों ने उसे टक्कर मारने के बाद गाड़ी में डालकर जंगल किनारे फेंक दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ दिनों से नगर में घूमता दिखाई दे रहा था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी। सीएचसी के चिकित्सक विशाल सचान ने बताया कि युवक तीन दिन पहले भी उपचार के लिए आया था। मंगलवार को वह दोबारा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। युवक के साथ हुई घटना और बोलेरो सवारों के संबंध में अभी तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें