{“_id”:”6aea42b52f3670271005b98f”,”slug”:”adnan-from-ramzanpur-to-face-pakistani-boxer-abubakar-in-dubai-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176911-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान, दुबई में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुक्केबाज अदनाम अहमद
विस्तार
बदायूं के ककराला क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी मुक्केबाज अदनान अहमद दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शाक से भिड़ेंगे। यह रोमांचक मुकाबला दुबई के मशहूर निक्की बीच रिसॉर्ट, पर्ल जुमेराह में छह नवंबर को होगा। मुकाबले के लिए अदनान दुबई पहुंच चुके हैं।
संख्या अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के पुत्र अदनान अहमद (26) तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अदनान ने बरेली के हार्टमैन कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। बीएससी होटल मैनेजमेंट का कोर्स गोवा से किया है। टॉपर होने के कारण वह गोवा के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हयात में नौकरी भी कर चुके हैं। मुक्केबाजी का शौक उन्हें वहीं पैदा हुआ।
फोन पर अदनान ने बताया कि वर्ष 2022 में कोरोना के दौरान घर लौटने के बाद गोवा के सहपाठी ग्वालियर निवासी ठाकुर विवेक सिंह परमार की प्रेरणा से उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और कौशल को निखारा।

