राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत प्रदेश में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत एक नवंबर से हुई है। प्रदेश में अब तक तीन शहरों में शिविर लगाए जा चुके हैं।
प्रयागराज में चार नवंबर, गोरखपुर में 18 नवंबर और वाराणसी में 23 नवंबर को विशेष महाशिविर आयोजित हुए। अब गुरुवार, 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में महाशिविर लगेगा।
कार्यक्रम में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता शामिल होंगे। प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
