Kanpur Nagar Nigam PF account not opened despite 12% salary deduction outsourced workers accuse JTN company

कानपुर नगर निगम
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम के खिलाफ आ रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच तेज हो गई है। आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती में धांधली और कमीशनबाजी की जांच के लिए गुरुवार को जेटीएन कंपनी के अधिकारी और डोर टू डोर सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। यहां जांच अधिकारी के सामने एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपों की झड़ी लगा दी तो कंपनी के अधिकारी उनकी बातों का जवाब न दे सके। आउटसोर्स कर्मियों ने आरोप लगाया कि बिना पीएफ खाता खोले वेतन से 12 फीसदी की कटौती की जा रही है।



बीते सप्ताह नगर निगम के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों में आउटसोर्स भर्ती में भी कमीशन और अनियमितता की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि आउटसोर्स कर्मियों को कम वेतन देकर अधिक काम कराया जाता है। उनके पीएफ में घपला किया जा रहा है। इसके अलावा किसी तरह सुरक्षा भी नहीं दी जाती है। यह सब कमीशनबाजी के चलते किया जा रहा है। इसी शिकायत की जांच की कड़ी में गुरुवार को बयान देने के लिए कंपनी और आउटसोर्स कर्मियों को सीपी कार्यालय बुलाया गया था।



Source link