Jhansi News: झांसी। गुरसरांय पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो क्रिमिनलों को धर दबोच लिया। दोनों क्रिमिनलों के पैरों में गोली लगी है। यह आरोपी व्यापारी की स्कॉर्पियों लेकर फरार हुआ था। इनके पास से पचास हजार कैश, एक लाख साठ हजार के आभूषण, असलहें व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए दोनों क्रिमिनलों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और एसपी (ग्रामीण) डॉ अरविन्द कुमार के निर्देशन में गुरसरांय, स्वॉट और सर्विलांस टीम वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी सूचना मिली कि वांछित चालक आशीष अपने साथी विशाल शर्मा के साथ मोटर साइकिल से जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। गुरसरांय थाना क्षेत्र के अड़जरा से आगे सोलर पावर प्लांट गैस गोदाम के पास पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। तभी दोनों क्रिमिनलों ने पुलिस टीमों पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे दोनों क्रिमिनलों के पैरों में गोली लग गई। तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनके पास से पचास हजार 270 कैश, सोने की दो जंजीर, कान के दो टॉप्स, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है।

सीओ गरौठा पीयूष पांडेय के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के पन्नालाल गोला कुआं के पास रहने वाले अऩुराग सिंह ने गुरसरांय थाने में 10 नवंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपनी स्कॉर्पियों क्रमांक (यूपी93बीके-7274) से डीजल डलवाने हेतु गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। गाड़ी में पत्नी व बच्चा भी सवार थे। इसी बीच वह अपनी पत्नी के साथ बाथरुम चले गए थे। जब वह वापस लौटा तो चालक आशीष अवस्थी उनके पुत्र स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही गुरसरांय थाने की पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस सक्रियता के चलते मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार पुल से झांसी की ओर सर्विस रोड पर स्कॉर्पियों क्रमांक (यूपी93बीके-7274) खड़ी मिली। गाड़ी के अंदर छह साल का बालक सार्थक सिंह सकुशल पाया गया था,जबकि चालक वाहन में रखे 15 लाख नगद, उसकी पत्नी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आशीष के खिलाफ 140 (1)/306 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। सीओ गरौठा के मुताबिक घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया था। उनके नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था।

इनको किया गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कमल सिंह कालोनी ईसाई टोला व छतरपुर के थाना सिविरल लाइन के श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले आशीष अवस्थी और लखनऊ के थाना मड़ियांव के आईआईएम रोड के साई सिटी निवासी विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। विशाल शर्मा के खिलाफ 24 मुकदमा व आशीष के खिलाफ दो मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी अमृत सिंह, कांस्टेबल अमन तिवारी, अभिषेक सिंह, नीतेश, सर्विलांस टीम प्रभारी मोहित यादव, स्वॉट टीम सदस्य अर्पित चौहान, सत्यम मिश्रा और कपिल चाहर शामिल रहे है।



Source link