Kanpur: Man’s body found hanging in a cattle shelter; police launch investigation

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

रनियां थाना क्षेत्र के करबक गांव में सोमवार सुबह गोशाला के टिनशेड में एक युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर घटना की जानकारी जुटाई। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भग्गा निवादा निवासी गोविंद (41) पुत्र मुन्ना सिंह करीब 10 वर्षों से अपनी ससुराल करबक गांव में रह रहा था। वह गांव की गोशाला में केयरटेकर के पद पर काम करता था और परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसका शव गोशाला के टिनशेड में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Source link