पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम भेजा।

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह घटना रविवार शाम बरगवां गांव के बाहर मकाई के खेत में हुई। मृतक की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव निवासी कैलाश के पुत्र सुशांत के रूप में हुई

.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सुशांत विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। रविवार शाम करीब चार बजे बरगवां गांव के बाहर खेत में उसका शव मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए, जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



Source link