कौशांबी में पत्नी के मायके जाने और 4 महीने के बच्चे को साथ ले जाने से परेशान एक युवक ने बुधवार को आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने सुसाइड नोट लिखा और फेसबुक पर लाइव आकर गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, आसपास मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया।

.

नदी में कूदने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

नदी में कूदने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव के पास राम वन गमन पथ स्थित गंगा ओवरब्रिज के नीचे हुई। युवक को पानी से बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के रहने वाले 26 साल के अंकित कुमार कुशवाहा की शादी करीब डेढ़ साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र की प्रिया से हुई थी।

अंकित के पिता रामबहादुर के मुताबिक, मंगलवार को मोबाइल फोन को लेकर अंकित और प्रिया के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार शाम को प्रिया के मायके वाले घर आए और पूरे परिवार के साथ गलत बर्ताव किया। उन्होंने अंकित से मारपीट भी की।

ये प्रिया और अंकित की सगाई की तस्वीर है।

ये प्रिया और अंकित की सगाई की तस्वीर है।

बुधवार सुबह प्रिया अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। इससे अंकित बहुत परेशान था और रो रहा था। पिता के पूछने पर उसने बच्चे की याद आने की बात कही। इसके बाद वह घर से निकल गया। अंकित ने फेसबुक पर करीब 4 मिनट तक लाइव आकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। लाइव के दौरान उसने दो पेज का सुसाइड नोट भी दिखाया।

अंकित की तबीयत में सुधार है।

अंकित की तबीयत में सुधार है।

करीब 11 बजे उसने बसेड़ी के पास गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद लोगों और मछुआरों ने उसे पानी से बाहर निकाला। बदहवास स्थिति में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अंकित को मूरतगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब 6 बजे उसे घर ले आए।

पिता ने गुरुवार सुबह बताया कि अंकित की तबीयत में कुछ सुधार है, लेकिन वह अभी भी कुछ बोल नहीं रहा है। वह सिर्फ अपने 4 महीने के बेटे को याद कर रो रहा है। इस घटना के बाद से अंकित का छोटा भाई अंकुर मौर्य, पिता राम बहादुर मौर्य और मां सरोजा देवी परेशान हैं।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

पत्नी से परेशान युवक फेसबुक लाइव आकर गंगा में कूदा:कौशांबी में बोला- उसे पत्नी कहने में शर्म आती है, बहुत मक्कार किस्म की लड़की है

कौशांबी में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा और फेसबुक पर भी लाइव आया। युवक ने कहा- प्रिया जो मेरी पत्नी है, मुझे उसे पत्नी कहने में भी शर्म आती है। वह बहुत ही मक्कार किस्म की लड़की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link