Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में सफर कैसा है, सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं कितनी प्रभावी हैं और यातायात व्यवस्था आम नागरिकों की जरूरतों पर कितनी खरी उतर रही है, इसकी पड़ताल अब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) करेगा। कैग प्रयागराज समेत देश के 101 शहरों में शहरी परिवहन व्यवस्था का नागरिक केंद्रित अनुपालन ऑडिट कराने जा रहा है। परिवहन ऑडिट के दायरे में वही शहर हैं, जिन्हें पानी से कूड़े तक की व्यवस्था के ऑडिट के लिए चुना गया है। इस ऑडिट के जरिए पहली बार शहरों की परिवहन व्यवस्था को अलग से जांच के दायरे में लाकर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की वास्तविक उपयोगिता परखी जाएगी। कैग की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के तहत प्रस्तावित इस ऑडिट में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, यातायात प्रबंधन, सड़क और आवागमन से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि परिवहन सुधार के लिए बनाई गई योजनाएं जमीन पर कितनी उतरी हैं और उनका लाभ आम नागरिकों को किस हद तक मिल रहा है।

ऑडिट में नागरिक सुविधाओं की होगी समीक्षा

ऑडिट के दायरे में परिवहन से जुड़े विभिन्न विभागों और कार्यदायी एजेंसियों की भूमिका भी होगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ऑडिट टीम को जरूरी सूचनाएं और अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। अभी तक कैग मुख्य रूप से विभागों के कामकाज, सरकारी खर्च और योजनाओं के क्रियान्वयन का समग्र ऑडिट करता रहा है। इस बार शहरी परिवहन को केंद्र में रखकर नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके वास्तविक लाभ का मूल्यांकन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के चयनित शहर

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में होगा ऑडिट

प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, लोनी और झांसी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कैग कितने शहरों की शहरी परिवहन व्यवस्था का ऑडिट करेगा?

कैग प्रयागराज समेत देश के 101 शहरों की शहरी परिवहन व्यवस्था का नागरिक केंद्रित अनुपालन ऑडिट करेगा।

✦ऑडिट में किन सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी?

ऑडिट में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, यातायात प्रबंधन, सड़क और आवागमन से जुड़ी सुविधाओं तथा परिवहन सुधार की योजनाओं की समीक्षा होगी।

✦ऑडिट के लिए संबंधित विभागों को क्या करना होगा?

संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ऑडिट टीम को जरूरी सूचनाएं और अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें