{“_id”:”6b0b2f0a46977d36a00a16ce”,”slug”:”farrukhabad-news-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-152330-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad News: नलों में गंदा पानी आने पर पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचे लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-19 मोहल्ला सधबाड़ा में पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदाई करते पालिका कर्मी। स्रोत: पाठक
कायमगंज। नगर के मोहल्ला सधवाड़ा में नलों से दुर्गंधयुक्त गंदा पानी आने से परेशान लोग शनिवार सुबह पालिकाध्यक्ष के आवास पहुंच गए। शिकायत पर पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार मोहल्ले में पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व फूलमती देवी मंदिर के पास सड़क धंसने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभासद प्रदीप शाक्य की सूचना पर पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई थी लेकिन कुछ दिन बाद मिट्टी फिर धंसने से पाइपलाइन दोबारा लीक हो गई। कई दिनों से पेयजल समस्या झेल रहे लोगों का शनिवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कुछ लोग शिकायत लेकर पालिकाध्यक्ष के आवास पहुंच गए।
पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और पालिका कर्मियों को बुलाकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि नलों से गंदा पानी आने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए दूसरे घरों में लगे सबमर्सिबल पंप और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा था। कई लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर थे।
पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने बताया कि ठेकेदार को तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
