MP Pramod Tiwari says the Congress is making every possible effort to save democracy and the Constitution.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी।
– फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सोमवार को लोकसभा में पेश किए जा रहे परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे कि जब इतिहास लिखा जाए तो ये कहा जाए कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने का पूरा प्रयास किया।


एएनआई को दिए गए बयान में उन्होंने कहा, “कांग्रेस भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जब बीजेपी ने ‘400 पार’ का नारा दिया था, तब जनता ने अपना फैसला सुना दिया था। उन्होंने जनता की भावना को समझा और बीजेपी को 306-307 सीटों से घटाकर 240 पर ले आए… कुछ लोग अब संविधान को तोड़ने और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। आरक्षित सीटों का क्या होगा? उन पर 25 साल की रोक लगी हुई है। अगर सीटों की कुल संख्या 800 से ज्यादा बढ़ जाती है, तो उन्हें वही प्रतिनिधित्व मिलता रहेगा जो उन्हें तब मिला था जब लोकसभा में 540-542 सीटें थीं। यह अन्याय होगा।

कांग्रेस ने परिसीमन बिल का विरोध किया है और कहा है कि लोकसभा की वर्तमान सीटों की संख्या को फ्रीज रखा जाए। वहीं, परिसीमन का आधार 2011 की जनगणना को बनाने पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि जब 2027 में जनगणना जारी है तो परिसीमन का आधार 2011 की जनसंख्या क्यों बनाई जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें