उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और नरोरा व हरिद्वार से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार सुबह जलस्तर करीब 113 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद गंगा किनारे बसे गांवो

.

जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी निचले इलाकों की ओर पहुंच रहा है। शुक्लागंज के करबला, गोटाखोर, हुसैन नगर, सैय्यद कंपाउंड, तेजीपुरवा और मानसखेड़ा समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हरिद्वार से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

हरिद्वार से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

निचले इलाकों में पहुंच रहा गंगा का पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार जायजा ले रही हैं। शुक्लागंज के करबला, गोटाखोर, हुसैन नगर, सैय्यद कंपाउंड, तेजीपुरवा और मानसखेड़ा समेत कई क्षेत्रों को बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रखा गया है। ग्रामीणों से हालात पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी निचले इलाकों की ओर पहुंच रहा है।

जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी निचले इलाकों की ओर पहुंच रहा है।

जंगली जीव-जंतुओं से भी खतरा

जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती इलाकों में जंगली जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों को नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेवजह जाने से बचने की सलाह दी है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें