कानपुर3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
चीफ इंजीनियर से पूछताछ करतीं एडीसीपी सेंट्रल डॉ अर्चना सिंह - Dainik Bhaskar

चीफ इंजीनियर से पूछताछ करतीं एडीसीपी सेंट्रल डॉ अर्चना सिंह

कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार की पांच और शिकायतें पुलिस को मिली हैं। इनमें आउट सोर्सिंग से भर्ती, स्टोर में सामान को लेकर गड़बड़ी करने, अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के नाम फर्म पंजीकृत करा ठेके लेने के आरोप लगे हैं। पुलिस कमिश्नर ने जांच स्टॉफ अफसर को सौंपी है। शिकायत सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

नगर निगम कार्यालय में तैनात पुलिस फोर्स

नगर निगम कार्यालय में तैनात पुलिस फोर्स

मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस के पास बुधवार को अलग-अलग पांच शिकायतें मिलीं। इनमें से कुछ शिकायतें एक ही तरह की थीं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग से की गई भर्तियों में धांधली की शिकायत मिली है।

बाबू-चपरासी के नाम फर्म बनाकर ठेके लेने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि आउटसोर्सिंग से अपने परिचितों को भर्ती कराया गया। इसके साथ ही नाम किसी का है और काम कोई और कर रहा है। आरोप यह भी हैं कि कर्मचारी कम हैं, लेकिन संख्या अधिक दिखाकर भुगतान लिया जा रहा है। जबकि काम करने वालों की संख्या कम है। एक शिकायत स्टोर में आने वाले सामान की धांधली से जुड़ी है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्टोर की जांच होगी तो भ्रष्टाचार की बड़ी परत खुलकर सामने आएगी। एक अन्य शिकायत में बाबू से लेकर जेई द्वारा अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर फर्म पंजीकृत कराने और ठेके दिलवाने के आरोप लगे हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जेई, बाबू और चपरासी पर फर्म बनाकर ठेके लेने के आरोप लगे हैं।

चीफ इंजीनियर के कमरे में फाइले लेकर जाता लिपिक

चीफ इंजीनियर के कमरे में फाइले लेकर जाता लिपिक

आरोप है कि एक कर्मचारी ने चार फर्में बना रखी हैं। विभागीय कर्मी होने के चलते इन्हें टेंडरों की गोपनीय जानकारी होती थी जिसके चलते जरूरत अनुसार टेंडर की बिड भरवाते थे और उनके परिचितों को आसानी से टेंडर मिल जाता था। इन शिकायतों की जांच स्टॉफ अफसर योगेश कुमार को सौंपी गई है। फर्मों के नाम और संबंधित अधिकारी के संबंध, फर्म का फंड कहां से आया, जॉब वर्क आदि की जांच में सच सामने आ जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LIU ने की थी जांच, शासन गई थी रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जनवरी 2026 को एलआईयू से जांच कराई गई थी। करीब दो माह चली एलआईयू की जांच में आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एलआईयू की जांच नगर निगम तक ही सीमित नहीं थी। दो माह में नगर निगम, केडीए, आरटीओ, राजस्व, केस्को समेत अन्य विभागों की जांच रिपोर्ट भी शासन को बनाकर भेजी गई थी।



Source link

अभी अभी की खबरें