{“_id”:”6b0b29cbbdfdb8445a0809e1″,”slug”:”bike-collides-with-bolero-and-then-crashes-into-a-dumper-two-teenagers-killed-kaushambi-news-c-3-ald1030-1026534-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: बोलेरो से टकराकर डंपर से भिड़ी बाइक, दो किशोरों की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक अमन तिवारी। फाइल फोटो
क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से अनियंत्रित हुए बाइक सवार बगल से जा रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो और डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक फरार हो गए।
उदयपुर के कुसौली राजापुर निवासी दिनेश सिंह पनीर का कारोबार करते हैं। उनका बेटा यश सिंह (16) पनीर की सप्लाई करता था। शनिवार को भी वह शिवबोझ का पुरवा निवासी अमन तिवारी (17) पुत्र सूर्यभूषण तिवारी के साथ बाइक से पनीर देने के लिए लालगंज जा रहा था। बाइक यश चला रहा था।
दौलत का पुरवा अमांवा के पास सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और बगल से जा रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में दोनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया।
अमन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि बोलेरो और डंपर को कब्जे में लिया गया है। दोनों वाहनों के चालकों की तलाश जारी है। दोनों मृतकों के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इनसेट-
एक साथ विदा हुए दो दोस्त
लालगंज। यश सिंह और अमन तिवारी अच्छे दोस्त थे। दोनों कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों साथ घूमते-फिरते थे। शनिवार को भी दोनों एक ही बाइक से साथ निकले थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। दोनों की मौत से घरवाले बेसुध हैं। मरते दम तक दोनों ने एक-दूजे का साथ नहीं छोड़ा और एक साथ ही विदा हुए।

मृतक अमन तिवारी। फाइल फोटो

मृतक अमन तिवारी। फाइल फोटो
