{“_id”:”6b051e654a4e5e61550d8735″,”slug”:”kartik-purnima-lakhs-of-devotees-take-a-holy-dip-in-yamuna-at-kairana-ghats-echo-with-devotional-songs-2026-11-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कार्तिक पूर्णिमा: यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; भजन-कीर्तन से गूंजे घाट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान करते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कैराना स्थित यमुना तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना मैया का पूजन किया और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से यमुना तट का माहौल भक्तिमय बना रहा।
