हमीरपुर के कुरारा कस्बे में जल निकासी की व्यवस्था देखने पहुंचीं नगर पंचायत चेयरमैन आशारानी कबीर और पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि के बीच विवाद हो गया। वार्ड नौ में हुए इस विवाद में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके

.

बस स्टैंड के पास वार्ड नौ में पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि के घर के सामने एक नाली बनी है। आरोप है कि बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से उनके घर के सामने बनी करीब नौ इंच की पट्टी तोड़ दी थी। माया वाल्मीकि ने बाद में यह पट्टी दोबारा बनवा ली थी।

गुरुवार को मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर करीब साढ़े 11 बजे चेयरमैन आशारानी कबीर नगर पंचायत कर्मचारियों और जेसीबी के साथ जल निकासी की व्यवस्था देखने पहुंचीं। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हो गया, जो हाथापाई तक पहुंच गया।

चेयरमैन आशारानी कबीर ने पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं, पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि ने चेयरमैन, नगर पंचायत के जेई, कर्मचारियों और साथ मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आशारानी कबीर का आरोप है कि जल निकासी के निरीक्षण के दौरान माया वाल्मीकि ने उन पर जानलेवा हमला किया। दूसरी ओर, माया वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने उनके घर को नुकसान पहुंचाया है। उनका यह भी कहना है कि चुनाव के बाद से उनसे रंजिश रखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link