सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव में एक महिला ने अपने पति की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। लोधन का पुरवा निवासी सुलोचना देवी ने सैनी कोतवाली में तहरीर दी है। उनकी शादी योगेश सिंह से हुई थी और उनकी नौ महीने की एक बेटी है।


महिला का आरोप है कि कुछ महीने पहले ससुराल वालों ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थीं। 28 नवंबर को उनके पति योगेश सिंह की अचानक मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर महिला जब ससुराल पहुंची तो सास और देवर ने उनके साथ गालीगलौज की। इसके बाद उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया गया।

इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि योगेश की मौत इलाज के दौरान हुई थी। मृतक के पिता जय सिंह की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी महिला की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।



Source link