{“_id”:”6b0c813f561180cacf02017b”,”slug”:”youth-from-sirathu-dies-in-accident-companion-critically-injured-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152468-2026-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: हादसे में सिराथू के युवक की मौत, साथी गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सिराथू कस्बे में नीरज की मौत की खबर मिलने के बाद बैठे गमजदा परिजन व लोग। संवाद
प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र में हंडिया के पास कानपुर-बनारस हाईवे पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में सिराथू के युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर एक नया नगर निवासी नीरज निर्मल (40)लॉन्ड्री चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके छोटे भाई अंशु निर्मल ने बताया कि शनिवार शाम नीरज सैनी कोतवाली में तैनात आरक्षी हर्षित मिश्रा के परिवार को भदोही छोड़ने गए थे। वहां से मोहल्ले के साथी सुधीर के साथ कार से लौट रहे थे। हंडिया के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नीरज की मौत हो गई और चोट लगने से सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई धीरज और छोटे भाई अंशु हैं। नीरज के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रितिक 16 वर्ष और छोटा जानू 12 वर्ष का है। पत्नी कल्पना देवी ने बताया कि नीरज देर रात तक आने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे।
हादसे की सूचना मिलने पर पत्नी कल्पना देवी और मां रीना देवी बदहवास हो गईं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सिराथू कस्बे में नीरज की मौत की खबर मिलने के बाद बैठे गमजदा परिजन व लोग। संवाद
