रोडवेज बस में सफर कर रही महिला के सूटकेस की चेन काटकर चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। हथियाभीट गांव निवासी छोटू सिंह के मुताबिक, 25 नवंबर को उसकी बहन रंजना अपनी दादी और पड़ोस की महिला के साथ फतेहपुर के थरियांव से रोडवेज बस में सवार होकर मूरतगंज आ रही थीं। कंडक्टर ने उसका सूटकेस बस के आगे बोनट पर रखवा दिया और तीनों को पीछे बैठा दिया। मूरतगंज पहुंचने पर सूटकेस की चेन कटी मिली। उसमें रखे 15 हजार रुपये, सोने का हार, झुमकी, नाक की बाली, मंगलसूत्र और चांदी की हाफ पेटी गायब थी। संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।




Source link