Prayagraj News: अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज की विजय संकल्प रैली में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल (एस) का शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट लक्ष्य घोषित किया। उन्होंने पार्टी के चुनावी सफर और उपलब्धियां गिनाईं, पिछड़ों के लिए अलग कल्याण मंत्रालय तथा ओबीसी क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाने की मांग उठाई। महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट का लक्ष्य तय किया। अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में विजय संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ को अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज की धरती हमेशा पार्टी के संघर्ष की साक्षी रही है। इस जनसैलाब से विरोधियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। रैली में आई भीड़ से अद (एस) प्रमुख ने पार्टी को और ताकतवर बनाने में सहयोग की अपील की।
पार्टी का चुनावी सफर और उपलब्धियां
डॉ. सोनेलाल पटेल के 1995 में प्रयागराज से शुरू किए गए राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए अनुप्रिया ने 2002 में चार विधायकों की जीत, 2012 में कठिन दौर में एक विधायक के सहारे पार्टी का अस्तित्व बचने और 2014 में दो सांसदों के संसद पहुंचने की बात कही। उन्होंने बताया कि 2017 में 11 में से नौ और 2022 में 17 में से 13 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की। प्रतापगढ़ में डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कॉलेज, मेडिकल प्रवेश में ओबीसी आरक्षण, आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण और जातीय जनगणना को पार्टी की उपलब्धियां बताया। पिछड़ों के लिए अलग कल्याण मंत्रालय और ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा आठ से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने और पिछड़ी जाति की बढ़ती आबादी के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाने की भी मांग उठाई।
महिला आरक्षण और चुनावी अपील
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने पहले इसका रास्ता रोका था। परिसीमन के बाद विधानसभा सीटें 403 से 605 और लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 820-850 होने का अनुमान जताते हुए उन्होंने महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी की बात कही। विपक्ष के चुनावी वादों को लॉलीपॉप बताते हुए जनता से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने प्रयागराज में पार्टी की हिस्सेदारी बढ़ाने और हर बूथ तक संगठन पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में पार्टी जितनी सीटों पर लड़ेगी, सभी पर जीत हासिल करेगी। रैली में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल,आरपी गौतम, विधायक वाचस्पति, डॉ. आर के पटेल, डॉ, सुरभि, सरोज कुरील, अविनाश चंद्र द्विवेदी, जीतलाल पटेल, डॉ. सुनील पटेल, भानु प्रताप, शमशाद आलम, राम मनोहर, आदि मौजूद रहे।
अपना दल का राजनीतिक सफर
कभी वोटकटवा कहते थे, आज तीसरी सबसे बड़ी ताकत है अपना दल
प्रयागराज। अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में रविवार को विजय संकल्प रैली में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय अखबारों में अपना दल को वोटकटवा पार्टी कहा जाता था। विरोधी उसकी चुनावी हैसियत को गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने तस्वीर बदल दी। आज वही पार्टी उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। 2017 में नौ और 2022 में 13 विधायकों की जीत इसका प्रमाण है। आने वाले चुनाव में पार्टी और ताकतवर होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦अनुप्रिया पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए क्या लक्ष्य तय किया?−
उन्होंने पार्टी के लिए शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट का लक्ष्य तय किया।
✦अपना दल (एस) ने 2017 और 2022 में कितनी सीटें जीती थीं?+
✦अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ों के लिए क्या मांग उठाई?+
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
