यूपी चुनाव में अपनी भूमिका के सवाल पर आजम खान ने कहा कि खड़े हो जाएंगे जाकर, अगर आंखें नम हुईं तो आंसू टपक जाएंगे। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई तो लड़ेगा। उन्होंने नगीना जाने की बात भी कही। आजम ने भविष्य के चुनावों को धर्म और जाति के बजाय मुद्दों पर लड़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों को केंद्र में रखकर सकारात्मक कार्यक्रम तैयार कर रही है। उनके मुताबिक, पार्टी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।



Source link