खनन माफिया का दुस्साहस:नायब तहसीलदार की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बाल-बाल बची जान; पहले भी हो चुके हैं हमले – Mining Mafia Aide Rams Tractor Into Naib Tehsildar’s Vehicle During Illegal Mining Inspection In Agra
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मार्ग पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए नायब तहसीलदार पर खनन माफिया के गुर्गे ने जानलेवा हमला किया। पूछताछ के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर आरोपी ने नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में टक्कर मारी और भाग गया। इस दुस्साहसिक घटना में नायब तहसीलदार बाल-बाल बचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। ……


